सगड़ी: बड़हरडीह स्थित शारदा खंड सहायक नहर में किसान की डूबने से हुई मौत, मृतक के परिजनों में मचा कोहराम
Sagri, Azamgarh | May 17, 2026 आजमगढ़ जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह शारदा खंड सहायक नहर में डूबने से एक वृद्ध किसान की मौत हो गई । घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया । पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना महराजगंज थाना क्षेत्र के बड़हरडीह स्थित शारदा सहायक नहर की है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।