अररिया: अररिया में यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़, हाईवा वाहन में ठूंस-ठूंस कर ले जाए जा रहे लोग, प्रशासन मौन
अररिया शहर में यात्री सुरक्षा को लेकर प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। रविवार शाम करीब 7 बजे शहर के बस स्टैंड में एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले एक हाईवा वाहन में बालू–गीटी ढोने की जगह यात्रियों को ठूंस–ठूंस कर बैठाकर रानीगंज की ओर ले जाया जा रहा था।