रामगढ़: अलावड़ा में बड़ा हादसा टला, ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बिजली का खंभा गिरा, करंट का खतरा बना
Ramgarh, Alwar | Apr 2, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के अलावड़ा कस्बे में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। कस्बे के घुमावदार मोड़ पर गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे खंभा सड़क पर आ गिरा और विद्युत तार नीचे लटकने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खंभा गिरने के बाद तारों में करंट दौड़ रहा था।