पंचकूला: ₹1.20 करोड़ की जाली करेंसी के मामले में एनआईए कोर्ट ने दो आरोपियों को किया दोषी करार, 3 जून को होगा सजा का एलान
एक करोड़ 20 लाख रुपए की जाली करंसी के मामले में एनआईए कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी करार दिया। वर्ष 2019 में गुरुग्राम से वसीम और कासिम दो आरोपियों को एक करोड़ 20 लाख की नकली करंसी के साथ गिरफ्तार किया गया था और अब इस मामले में एनआईए कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया है और 3 जून को सजा का एलान होगा। इस मामले में 3 जून को दोनों आरोपियों को सजा होगी।