पंचकूला: मत्स्य पालन पर विभिन्न योजनाओं के तहत 50-60 फीसदी अनुदान का प्रावधान, डीसी ने लघु सचिवालय पंचकूला में दी जानकारी
उपायुक्त डा. यश गर्ग ने बताया कि जिला मत्स्य विभाग द्वारा अनुसूचित जाति परिवारों के कल्याण हेतु योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को मछली पालन पर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये योजना तैयार की गई है। डा. यश गर्ग ने बताया कि अनुसूचित जाति से सम्बन्धित व्यक्ति के लिए पंचायती तालाब/सरकारी जलाशयों में मत्स्य पालने के लिए ले सकते हैं।