बालूमाथ प्रखंड में 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया.इस अवसर पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों,शिक्षण संस्थाओं राजनीतिक कार्यालयों एवं थाना परिसरों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए.जिसके प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख ममता देवी देवी, एसडीपीओ कार्यालय में डीएसपी बिनोद रवानी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी.