चांदपुर: चांदपुर क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर में डायट परिसर में वन विभाग के पिंजरे में गुलदार हुआ कैद
रविवार की सुबह करीब 8:00 मिली जानकारी के मुताबिक चांदपुर क्षेत्र के इस्माइलपुर में स्थित डायट परिसर में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में गुलदार कैद हो गया।गुलदार कैद होने की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी।सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को अपने साथ ले गई।