मेरठ: रेलवे रोड क्षेत्र में बदमाशों ने बनाया बुजुर्ग महिला को निशाना,बंधक बनाकर ज्वेलरी और नगदी लूटकर हुए फरार
Meerut, Meerut | Jun 29, 2024 मेरठ में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि बदमाशों ने 48 घंटे के अंदर दूसरी लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। तीन बेखौफ बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर रेलवे रोड थाना क्षेत्र स्थित न्यू प्रेमपुरी की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला के घर में घुस गए। नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को गन पॉइंट पर लेकर मकान में रखी ज्वेलरी सहित नगदी लूट ली और फरार हो गए।