बदायूँ के आसफपुर में मानवता की मिसाल देखने को मिली। आसफपुर गांव में सोमवार को 10 बजे करीब एक कुत्ते का पिल्ला अचानक गहरे तालाब में गिर गया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तालाब गहरा होने के कारण कोई भी अंदर उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था इसी बीच गांव निवासी पप्पू यादव पुत्र रामकुमार ने अपनी जान की परवाह किए बिना तालाब में छलांग लगा दी।