आज गुरुवार को 2 बजे बिहार के मुख्यमंत्री पद की नीतीश को 10वीं बार शपथ लेने पर दिनारा, सूर्यपुरा और दावथ प्रखंड के जेडीयू व एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। गुरुवार को शपथ ग्रहण की सूचना मिलते ही जेडीयू, भाजपा, हम, लोजपा (रा) और मुन्ना शुक्ला गुट के कार्यकर्ताओं ने मिठाइयाँ बाँटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।