हरदा: हरदा रेलवे स्टेशन पर मुफ्त प्याऊ का शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगी राहत
Harda, Harda | Apr 14, 2026 हरदा रेलवे स्टेशन पर आज यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क प्याऊ (जल सेवा) का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नटवर पटेल, आर.के. खरे (एसएम), अनिल कुमार (डीसीआई) सहित आरपीएफ एवं जीआरपी स्टाफ की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने फीता काटकर प्याऊ का विधिवत शुभारंभ किया।