शामगढ़: शामगढ़ मेलखेड़ा रोड शाम 4:00 बजे करीब हुआ कार बाइक का एक्सीडेंट बाइक पर बैठे दो लोगों को लगी गंभीर चोट पहुंचाया अस्पताल
शामगढ़ मेलखेड़ा रोड पर शाम 4:00 बजे करीब कार और बाइक का एक्सीडेंट होने की जानकारी मिली, कार चालक ने बाइक पर बैठे दो लोगों को टक्कर मार दी,टक्कर से बाइक सवार गज्जा खेडी के रहने वाले। दो लोगों को गंभीर चोट लगी। दोनों गंभीर घायलों को शामगढ़ के रहने वाले मोहित जैन द्वारा तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।जहां पर गंभीर घायलों का इलाज जारी है। कार चालक मौके से फरार हुआ।