सिंगरौली: ग्राम पंचायत गडवानी मे ग्रामीण ने काग़ज़ों में तालाब निर्माण का लगाया आरोप, की जाँच की माँग
ग्राम पंचायत गड़वानी के द्वारा तालाब निर्माण कार्य कराया गया है जिसकी लागत लगभग 9 लाख है और 39 घंटे जेसीबी मशीन से कार्य हुआ। इस निर्माण कार्य में जेसीबी मशीन का खुले आम उपयोग किया जाना बताया गया है। मशीनों से कार्य कराया जाकर मजदूरों के हितों पर डाका डाला गया।ऐसा हम नहीं वहाँ के ग्रामीणो का कहना है। निर्माण कार्य अनियमितताओं व मशीनों की भेंट चढ़ गए। ग्राम पंचायत द्वारा मनरेगा के कार्यों में मशीनों का उपयोग किए जाने की जांच कराकर दोषियों के विरुद्व कार्यवाही की माँग कर रहे हैं फ़िलहाल गडवानी के ग्रामीण ने जाँच कर कार्रवाई की माँग की है ।