सिंगरौली: कोतवाली पुलिस ने चोर गिरोह के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार पुलिस ने दो चोरियों का किया खुलासा
किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे तीन युवकों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है तीनों युवकों से जब पूछताछ की गई तो पता चला कि वह गत दिनों बलियारी में हुई चोरी की वारदात में शामिल थे बलियारी के एक मकान में चोरों ने सामान चुराया था पुलिस ने उनके पास से बरामद कर लिया है इसके अलावा गत दिनो हिर्रवाह में चोरी करने वाले चोर को भी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के पास से ₹20000 का मसरूका जप्त किया है।