देवघर: देवघर कचहरी परिसर में आज वट वृक्ष के नीचे सैकड़ों महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा
देवघर में दो दिनों तक चलने वाली वट सावित्री पूजा को लेकर आज शनिवार सुबह 6:00 बजे से ही महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूजा के एक दिन पूर्व महिलाओं ने उपवास रखकर फल एवं पूजा सामग्री की खरीदारी की। वहीं आज सुबह से ही शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न वट वृक्षों के पास सुहागिन महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ वट वृक्ष