मथुरा: बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में पहले रजिस्ट्री करने वाले को दी जाएगी प्राथमिकता, फ्लैट और दुकान के लिए 'पहले आओ पहले पाओ'
श्री बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में जन सुविधाओं के विकास को लेकर प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है जिला कलेक्ट मथुरा एवं सदस्य ठाकुर श्री बांके बिहारी जी हाई पावर मैनेज कमेटी चंद्र प्रकाश सिंह ने उच्चतम न्यायालय के आदेशों के क्रम में गठित मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में लोगों से अपील की जो बांके बिहारी की रजिस्ट्री पहले कराएगा उसको प्राथमिकता दी जाएगी