नवगछिया: मोटरसाइकिल चोरी मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
नवगछिया पुलिस ने वर्ष 2020 के मोटरसाइकिल चोरी मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुरज उर्फ सुर्या, पिता उपेन्द्र पासवान, निवासी मुमताज मुहल्ला, नवगछिया के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इस कांड में चोरी की गई मोटरसाइकिल पहले ही बरामद की जा चुकी थी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही