मोहनिया: कुर्रा गांव के पास ट्रक से टकराई बोलेरो, एक महिला की मौत और तीन लोग घायल
कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के कुर्रा़ गांव के पास एनएच 19 पर रॉन्ग साइड से जा रही बोलेरो ट्रक से टकरा गई जिससे बोलेरो सवार एक महिला की मौत हो गई तीन लोग घायल हो गए। दो की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। सभी लोग गिरिडीह से कुंभ जा रहे थे।