मोहनिया: पश्चिम बंगाल से कुंभ जाते समय डाक बंगला कुदरा के पास दूसरे वाहन से हुई टक्कर, तीन घायल
कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के डाक बंगला कुदरा के पास पश्चिम बंगाल से कुंभ जा रही कार दूसरे वाहन से टकरा गई जिससे कार में सवार रहे तीन लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।