मोहनिया: सीएचसी कुदरा के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर को दूसरे वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, ट्रैक्टर का चालक घायल
कैमूर जिले की कुदरा थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा के पास विपरीत दिशा से एनएच 19 पर जा रही ट्रैक्टर में दूसरे वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल ट्रैक्टर चालक को सीएचसी कुदरा लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। घायल चालक हाटा गांव का बसंत शाह बताया जा रहा है।