सदर: प्रयागराज में गुरुद्वारा साहिब में कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ मनाई गई, अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
Sadar, Allahabad | Jul 26, 2026
प्रयागराज के अलोपीबाग स्थित गुरुद्वारा साहिब में कारगिल विजय दिवस की 27 वीं वर्षगांठ पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में प्रातःकाल से ही शब्द कीर्तन, जप-तप, ध्यान और सत्संग का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को नमन किया।