भवनाथपुर: खरौंधी कस्तूरबा विद्यालय मामले में डीसी का बड़ा एक्शन, एक को छोड़ सभी कर्मियों को किया सेवामुक्त
गढ़वा जिले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं के बीमार होने के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त ने शनिवार को विद्यालय पहुंचकर पूरे मामले की जांच की और छात्राओं से बातचीत कर घटनाक्रम की जानकारी ली। जांच के दौरान लापरवाही सामने आने पर उपायुक्त ने विद्यालय के एक कर्मचारी को छोड़कर सभी को तत्क