डलमऊ: डलमऊ-फतेहपुर मार्ग पर टूटी पुलिया बनी मौत का जाल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
डलमऊ-फतेहपुर मार्ग पर सुरजीपुर नहरिया के पास स्थित पुलिया क्षतिग्रस्त होकर टूट गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन अब तक पुलिया की मरम्मत नहीं कराई गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग को इसकी जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया