धमतरी: रत्नाबांधा में डेयरी में लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला
आज बुधवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार रत्ना बांधा स्थित प्रकाश यादव के डेयरी में अचानक आग लग गई। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर दमकल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि आग ने विकराल रूप नहीं लिया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि डेयरी में बड़ी संख्या में मवेशी अंदर थे।