डॉ. अंबेडकर नगर: धारनाका हाईवे चौड़ीकरण पर रहवासियों की चिंता, विधायक उषा ठाकुर ने दिया समाधान का भरोसा
।महू के धारनाका क्षेत्र में प्रस्तावित हाईवे चौड़ीकरण को लेकर रहवासियों की चिंता बढ़ गई है। पूर्व में 25 फीट तक तोड़फोड़ की गई थी जिसके नोटिस दिए गए थे, लेकिन अब विभाग द्वारा कहीं 26 तो कहीं 29 फीट तक नए चिन्ह लगाए गए हैं। इससे प्रभावित परिवारों में असमंजस की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी मिलने पर गुरुवार 1 बजे क्षेत्रीय विधायक उषा ठाकुर मौके पर पहुंचीं और