गोरखपुर: दाउदपुर निवासी राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल को भाजपा ने राजस्थान का प्रभारी बनाया
भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न प्रदेशों के प्रभारी की लिस्ट जारी किया है। जिले के दाउदपुर निवासी राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया है। वह राजस्थान में संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से लगातार कई साल तक विधायक रहे हैं।