गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के हरिदास सेमिनरी में जदयू द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, कई पूर्व मंत्री और विधायक शामिल हुए
गया शहर के हरिदास सेमिनरी के टाउन हॉल में शुक्रवार की दोपहर 2 बजे जदयू के द्वारा भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद सह वरिष्ठ नेता डॉ अरुण कुमार,पूर्व मंत्री महेश्वर प्रसाद हाजरी,बेलागंज विधायक मनोरमा देवी सहित कई जदयू नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।