घरौंडा: करनाल के गांव नंदी खालसा में नशा रोकथाम को डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान
करनाल पुलिस ने गांव नंदी खालसा में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रहने और सकारात्मक गतिविधियों में जुड़ने की प्रेरणा दी गई। संदिग्ध नशा गतिविधि की सूचना MANAS हेल्पलाइन 1933 या 112 पर देने की अपील की गई।