शिवसागर: शिवसागर थाने के सोनहर गाँव में खेत का पटवन कर रहे युवक की करंट लगने से हुई मौत
शिवसागर थाना क्षेत्र क़े सोनहर गाँव मे बुधवार की सुबह 7 बजे क़े करीब खेत का पटवन कर रहे एक युवक का करंट लगने से मौत हो गई है। मिली जानकारी क़े अनुसार मृतक दुधनाथ पासवान का 28 वर्षीय पुत्र इंदल पासवान है। घटना को लेकर शिवसागर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया की इस घटना की जानकारी मुझे मिली है। जिसपर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.