लखीमपुर: पसियनपुरवा गांव में हुई मारपीट के मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर हल्की धाराओं में मामला दर्ज करने का लगाया आरोप
पसियनपुरवा गांव निवासी धीरज कुमार का किसी बात को लेकर गांव के लोगों से चल रहा था। 16 फ़रवरी की शाम करीब पांच बजे धीरज कुमार को आरोपियों ने घेरकर धारदार हथियार से मारा पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीड़ित ने पुलिस पर इस मामले में हत्या के प्रयास की धारा 307 ना लगाकर हल्की धाराओं में मामला दर्ज करने का आरोप लगाया है। आज 13 मार्च को इसकी शिकायत लेकर पीड़ित एसपी कार्यालय पहुंचा।