लखीमपुर: दुर्बल आश्रम में युवक का घर में फंदे से लटका मिला शव, अपने भाई की हत्या के आरोप में युवक जमानत पर हुआ था रिहा
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत फत्तेपुर सैधरी दुर्बल आश्रम में प्रबल नाम के युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला है। मृतक की मां श्यामकली गांधी बाल उद्यान जूनियर हाईस्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थीं। बड़े बेटे की करीब 1 साल पहले हत्या हुई थी। बड़े बेटे की हत्या का आरोपी छोटे बेटे प्रबल को बनाया गया था।