लखीमपुर: पचपेड़वा गांव के पास तेज रफ्तार बस में बाइक सवार 3 लोगों को मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत महिला गंभीर रूप से घायल
जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।फरधान क्षेत्र के पचपेड़वा गांव के पास तेज रफ्तार बस में बाइक सवार तीन लोगों को आज टक्कर मार दी है। सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस घायल महिला को इलाज के लिए भेजा और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।