लखीमपुर: सैधरी के पास बाइक सवार युवक को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर घायल युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सैधरी के पास बीती शाम बाइक सवार युवक अफजाल खां पुत्र शरीफ खां को सैधरी के पास स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी थी। अपने मामा को छोड़ घर वापस आ रहा था।अफजाल खां की बीती रात इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।