छोटी सरवन: छोटी सरवन कस्बे में ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, पिता घायल; ट्रक चालक फरार, शव का पोस्टमार्टम कर सौंपा गया
दानपुर थाना क्षेत्र के छोटी सरवन कस्बे में गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार युवक केसुराम पुत्र मणिलाल निवासी मालपाडा डेरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए। दानपुर थाना पुलिस के एएसआई लालसिंह ने बताया कि पिता पुत्र दोनों बाइक लेकर जा रहे थे शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।