गभाना: गभाना में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था में तेजी लाई
अलीगढ़ पुलिस ने कांवड़ यात्रा और श्रावण माह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल गश्त शुरू की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में गभाना पुलिस टीम ने कांवड़ मार्गों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गश्त की और अवैध अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग भी की।