मिर्जापुर में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश
गर्मी से मिली राहत, देर रात मौसम सुहाना होने से लोगों ने ली चैन की सांस
मिर्जापुर। मंगलवार रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर की उमस और भीषण गर्मी के बाद देर शाम तेज आंधी चली, जिसके बाद जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हुई l