गभाना: चूहरपुर में ट्रेन की चपेट में आकर किशोर की हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
गभाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार शाम करीब सात बजे गांव चूहरपुर के पास दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर खेतों की ओर जा रहे एक किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान चूहरपुर निवासी मुनेंद्र प्रताप सिंह पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है।