कैराना: कांधला के गढ़ीदौलत में जलभराव के बीच निकली मासूम की अंतिम यात्रा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Kairana, Shamli | Apr 19, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीदौलत का झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया है। रविवार दोपहर करीब एक बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मासूम की अंतिम यात्रा नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि गांव में चार माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई थी, जिसके अंतिम संस्कार के लिए लोगों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ा। गांव में जलभराव से लोग परेशान हैं।