धारी ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज गुनियालेख में शुक्रवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में विधायक राम सिंह कैड़ा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अभिभावकों ने विधायक से विद्यालय में मैदान के निर्माण की मांग की। कैड़ा ने इंटर कॉलेज में खेल मैदान के लिए दो लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की।