प्रतापपुर: घाट पेंडारी में ट्रेलर और स्कूटी की जोरदार टक्कर, स्कूटी सवार घायल
घाट पेंडारी में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रेलर और स्कूटी के बीच गंभीर दुर्घटना हो गई। हादसे में स्कूटी ट्रेलर के नीचे जा फंसी, जिससे स्कूटी सवार घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायल को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।