ग्वालियर गिर्द: UPI से खाता हैक कर 80 हजार उडाए, शिकायत दर्ज
थाटीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ करीब 80 हजार रुपये की धोखाधडी हो गई।घटना 30 जून शाम की है जिसकी कायमी थाटीपुर पुलिस ने गुरुवार दोपहर 4 बजे की है। बुजुर्ग रामलखन शर्मा के खाते को किसी अज्ञात बदमाश ने अपने UPI से जोडकर 79443 रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब रामलखन के खाते से पैसे कटने के मैसेज आए। तब उन्होंने खाते को ब्लॉक कराया।