करतला: नाबालिग लड़की पर चाकू से किया हमला, 3 आरोपी हिरासत में
Kartala, Korba | Mar 30, 2026 उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम जुनवानी भैंसमा में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवती के गले पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है। सोमवार को शाम 4 बजे पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी