खोदावंदपुर पुलिस ने थाना कांड संख्या 163/21 धारा 376 भादवि मामले के वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को शाम करीब छः बजे बेगूसराय एसपी मनीष ने गिरफ्तारी सूची जारी कर बताया कि खोदावंदपुर पुलिस ने कांड संख्या 163/21 धारा 376 भादवि के वारंटी अभियुक्त चकवा गांव निवासी राम बहादुर महतो के पुत्र राजीव कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।