मोहनलालगंज: समेसी पावर हाउस में आग से 100 गांवों की बिजली गुल, गर्मी में रातभर बेहाल रहे लोग
मोहनलालगंज इलाके के समेसी स्थित पावर हाउस पर देर रात 33 केवी लाइन का जम्पर कटने से आग लग गई, जिससे करीब 100 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक बिजली गुल होने से भीषण गर्मी और उमस में लोगों को रातभर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घरों में अंधेरा छा गया और पेयजल संकट भी गहरा गया।