मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में लगातार पुलिस टीम शराबियों एवं शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय है। इसी क्रम में आलमनगर थाना की पुलिस टीम ने सहरसा जिले के काशनगर थाना क्षेत्र से दो शराबियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। थाना पर लाकर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया।