खरौनी मोड़ के समीप से बांसडीह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हत्या के प्रयास से संबंधित दो अभिक्तों को गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद की। प्रभारी निरीक्षक ने बुधवार के दिन बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को संबंधित धाराओं में न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर की गई।