चूरू: जिले में 12वीं कक्षा की बेटियों ने फिर फहराया परचम, आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स में बेटों से आगे रहीं बेटियां
Churu, Churu | Mar 31, 2026 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस बार आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकायों का रिजल्ट एक साथ जारी हुआ। परिणाम आते ही जिलेभर में खुशी का माहौल छा गया। खास बात यह रही कि इस वर्ष भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों स्ट्रीम में बेटों को पीछे छोड़ दिया।