रफीगंज शहर के डाकबंगला के धावा नदी के काली घाट मे आजाद वीर संघ के द्वारा पांच दिवसीय छठ पूजा के दुसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंगलवार रात्रि 10 बजे सदस्य संकेत कुमार ने बताया कि यह मेला 27 अक्टुबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलेगी इसी दिन यह संपन्न होगी। मंगलवार को रफीगंज प्रखंड के भदवा, बराही,पौथु, कासमा सहित अन्य जगह से श्राद्धालु पहुंचे।