नगर पालिका द्वारा नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 27 जनवरी को सभी वार्डों में जलसुनवाई आयोजित की गई। शाम करीब 6 बजे मुख्य नगरपालिका अधिकारी सूर्यप्रकाश उके के निर्देशन में आरओ प्लांटों का निरीक्षण कर पीएच, हार्डनेस सहित जांच की गई। घरों से लिए गए सैंपल भी मानक अनुरूप पाए गए। जल गुणवत्ता को लेकर कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।