पन्ना: पन्ना में बड़ा बस हादसा टला: स्टेरिंग फेल होने से सड़क किनारे घुसी सिल्वर बस, यात्री बाल-बाल बचे
Panna, Panna | Apr 11, 2026 पन्ना-छतरपुर बाईपास पर शनिवार शाम सिल्वर बस सर्विस की यात्री बस का स्टेरिंग फेल होने से बड़ा हादसा टल गया। अनियंत्रित होकर बस गड्ढे में जा उतरी, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित निकाला। घायल यात्रियों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। इस घटना ने बसों की फिटनेस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।